पूर्वोत्तर में बारिश का कहर: शाह ने ली स्थिति की जानकारी, कहा- मदद के लिए चट्टान की तरह खड़ी है मोदी सरकार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः पूर्वोत्तर भारत में बारिश के कहर से आम जन-जीवन पूरी तरह से बेहाल है. यहां चरम मौसमी स्थितियों से उपजे हालातों में अब तक 14 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. जहां बाढ़ के कारण असम में ही करीब 78 हजार लोग प्रभावित हुए हैं, वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मिजोरम में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर के चार राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से बात कर हालात की जानकारी ली है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बताया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बताया है कि असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से उनके राज्यों में जारी भारी बारिश के मद्देनजर बात की. साथ ही उन्हें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूर्वोत्तर के लोगों के समर्थन में चट्टान की तरह खड़ी है.

बारिश से असम सबसे ज्यादा प्रभावित
मालूम हो कि भारी बारिश की वजह से पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों के लोग बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं. बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित असम है, जहां 15 से अधिक जिलों में 78,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. पिछले कुछ दिनों में राज्य भर में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ के कारण सड़क परिवहन, ट्रेन और नौका सेवाएं भी जबरदस्त रूप से प्रभावित हुई हैं.

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version