राजोरी: विस्फोटक से खेलने लगी दो छात्राएं, हुआ धमाका, हो गई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मूः जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है. यहां जम्मू संभाग के जिला राजोरी के डूंगी ब्राह्मणा गांव की गाई पंचायत में स्कूल से लौट रही दो छात्राएं रास्ते में पड़े किसी विस्फोटक के विस्फोट हो जाने से घायल हो गईं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायलों की पहचान तसवीर कौसर (10 वर्ष) पुत्री मोहम्मद रजाक निवासी डूंगी ब्राह्मणा और साइमा कौसर (15) पुत्री मोहम्मद मुश्ताक निवासी डूंगी ब्राह्मणा गाई के रूप मे हुई है.

पुलिस के मुताबिक, दोनों छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं. इसी दौरान रास्ते में पड़े अंजानवश उन्होंने विस्फोटक के साथ खेलना शुरू कर दिया. इससे हाथ में ही धमाका हो गया. दोनों लड़कियों के हाथों में चोटें आई हैं. तत्काल उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया.

बताया जा रहा है कि लड़कियों की अंगुलियों में गहरी चोटें आई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रास्ते में किस प्रकार का विस्फोटक था और कहां से आया था. पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. चप्पे-चप्पे को खंगालने के साथ ही लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

दो दर्जन से अधिक डेटोनेटर बरामद, तलाशी अभियान जारी
इस घटना के बाद पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने गांव में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया, जिसमें दो दर्जन से अधिक डेटोनेटर बरामद हुए. अधिकारियों ने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है, डेटोनेटर की प्रकृति और उनके स्रोत के बारे में अभी तक पता नहीं चला है.उन्होंने बताया कि वरिष्ठ सेना और पुलिस अधिकारी जांच की निगरानी के लिए ऑपरेशन स्थल पर जमें हुए हैं. डेटोनेटर की बरामदगी के संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Latest News

MLC Election: 4 राज्यों में सियासी हलचल तेज, यूपी में सपा के आरोपों के बीच मतदान से तय होगी नेताओं की किस्मत

MLC Election: देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों...

More Articles Like This

Exit mobile version