Rajouri Weather: राजौरी में आफत की बारिश, उफान पर नदी, लापता हुए सैकड़ों वाहन, प्रशासन ने लोगों से की ये अपील

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajouri Weather: जम्मू-कश्मीर में आफत की बारिश हुई है. राजौरी जिले में लगातार मूसलधार बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है. नदी का पानी उफान पर है. कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है.

तालाब में बदल गई सड़कें

राजौरी जिले में भारी बारिश से धरहल नदी का पानी उफान पर आकर न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में फैल गया. सड़कें तालाब में बदल गई है. पार्किंग क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुसने से बस स्टैंड पर खड़ी कई गाड़ियां डूब गईं.

बारिश के दौरान बाजारों में पानी भर जाने से लोगों के आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो गया है. कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ. दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में घुसे पानी को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है.

जिला प्रशासन ने लोगों से बेवजह यात्रा न करने की अपील की है. उन्हें नदियों, नालों और बाढ़ की आशंका वाले इलाकों से दूर रहने को कहा गया है. नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे खतरा बना हुआ है. एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उनका सब कुछ बह गया है और एक महिला लापता है.

मानसून और स्वास्थ्य अलर्ट

उधमपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल मन्हास ने बताया कि मानसून का मौसम शुरू हो गया है. उनका विभाग पूरी तरह से सतर्क है. टीमें मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए क्षेत्रीय दौरे कर रही हैं. लोगों को पानी में क्लोरीन मिलाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है.

लापता हुए सैकड़ों वाहन

लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से राजौरी जिले में बाढ़ जैसे स्थिति बन गई हैं. कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं. एक स्थानीय निवासी ने बताया कि यहां भारी नुकसान हुआ है. करीब 200 से 250 वाहन लापता हो गए हैं. यह बारिश की घटना तड़के करीब तीन बजे हुई.

Latest News

पाकिस्तान की कोर्ट से भी नहीं मिला न्याय, ईसाई युवक व उसकी गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाने वाले सभी आरोपी बरी

Islamabad: पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर अल्पसंख्यकों की न्याय व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे...

More Articles Like This

Exit mobile version