Rampur Fire: दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद डंपर में लगी आग, जिंदा जला चालक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रामपुरः यूपी के रामपुर से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां एक डंपर पलट गया. दुर्घटना के बाद डंपर में आग लग गई. सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई.

रामपुर के खेमपुर चौराहे पर हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार, स्वार रामपुर रोड स्थित थाना अजीमनगर के गांव खेमपुर चौराहे पर खनन में प्रयुक्त एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. बताया गया है कि दुर्घटना के बाद डंपर में आग लग गई.

चालक के शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुटी पुलिस

लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घटना से फायरब्रिगेड को अवगत कराया. मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया, जब तक आग पूरी तरह से बुझी, डंपर चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. चालक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पहचान करने में जुटी है.

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This