बरेली में बवाल: श्यामगंज में पथराव-तोड़फोड़, फैली दहशत, पुलिस फोर्स तैनात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बरेलीः शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बरेली में शाम करीब 4 बजे श्यामगंज में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब अराजक तत्वों की भीड़ ने दुकानों पर पथराव शुरु कर दिया. इससे बाजार में दहशत फैल गई. पुलिस ने हवा में लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा.

बाइक सवार को पीटा, बाइक में की तोड़फोड़
बताया जा रहा है कि पथराव के दौरान भीड़ ने वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार को रोक लिया. उसकी पिटाई कर दी. किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भागा. भीड़ ने उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने हवा में लाठियां भांजकर अराजक तत्वों को वहां से खदेड़ा. फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है.

डीएम ने जिले में लागू किया सेक्टर जोनल सिस्टम
हल्द्वानी में हुए बवाल और शुक्रवार की नमाज के मद्देनजर डीएम रविंद्र कुमार ने पूरे जनपद में सेक्टर जोनल सिस्टम लागू कर दिया है. जगह-जगह पुलिस-मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है. चौक-चौराहों पर नाकेबंदी की गई है. पुलिस फोर्स लगातार चक्रमण कर रही है.

जिला प्रशासन ने लोगों से की अपील
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी गलत सूचना पर अनावश्यक रूप से परेशान न हों. कानून व्यवस्था संबंधी ऐसी कोई सूचना मिलती है तो तत्काल नजदीकी थाना-तहसील या जिला प्रशासन को सूचित करें. अनावश्यक चौक-चौराहों पर भीड़ न लगाएं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version