Rudraprayag: डूंगरी में हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, चार घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rudraprayag Accident: उत्तराखंड भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां रुद्रप्रयाग में गुरुवार की सुबह दर्दनाक दुर्घटना हो गई. डूंगरी मोटरमार्ग पर एक बेकाबू कार खाईं में गिर गई. इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

डूंगरी से एक परिवार कार में सवार जा रहा था रुद्रप्रयाग
जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 6 बजे हुई. ग्राम डूंगरी से एक परिवार कार में सवार होकर रुद्रप्रयाग के लिए निकला था. इस दौरान डूंगरी मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में गिर गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम
किसी ने दुर्घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी. कुछ ही देर बाद एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल थे. तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल
इस दुर्घटना में कलपेश्वरी (58 वर्ष) पत्नी बुद्धि लाल और आरती (24 वर्ष) पुत्री जितपाल की घटनास्थल पर मौत हो गई. वहीं, जितपाल (50 वर्ष) पुत्र बुद्धि लाल, बुद्धि लाल (70) पुत्र हीरु लाल, देवेश्वरी देवी (45) पत्नी जितपाल और पूजा (27 वर्ष) पुत्री जितपाल घायल हो गए. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने बताया कि देवेश्वरी देवी की नाजुक बनी हुई है.

Latest News

इस दिन खत्म हाे रहा खरमास, जानें कब से शुरू हो रहे विवाह और अन्य मांगलिक कार्य

Kharmas 2026 End Date: हिंदू धर्म में खरमास का महीना मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना गया है. यही...

More Articles Like This

Exit mobile version