Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच हमले, आठ लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के इलाकों पर तीव्र हमले किए. इन हमलों में आठ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस ओडेसा के बंदरगाह को निशाना बनाकर वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर हमला कर रहा है.

खारकीव में एक बहुमंजिला इमारत पर हुए रूसी हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 37 लोग घायल हो गए. वहीं, रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमले में पांच लोग मारे गए और 25 अन्य घायल हो गए.

रूस ने ओडेसा के अलावा सूमी क्षेत्र में दो तेल सुविधाओं और नौ अन्य यूक्रेनी क्षेत्रों को भी निशाना बनाया, जिससे ओडेसा में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. इसके अलावा यूक्रेन ने रूस के ऊर्जा बुनियादी ढांचे, तेल डिपो और बेलगोरोद में रिहायशी इमारतों को ड्रोन हमलों से क्षति पहुंचाई.

रूसी रक्षा मंत्रालय ने किया दावा

रूसी रक्षा मंत्रालय ने 150 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने का दावा किया है. इस बीच, वेटिकन में पोप ने इस युद्ध को समाप्त करने और नागरिकों की रक्षा के लिए अपनी अपील दोहराई.

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This