रूस-यूक्रेन जंगः पुतिन बोले- कीव के हमले से बिगड़ रही शांति की संभावना, ताजा हमलों में 10 की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine war: रूस और यूक्रेन की जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इस जंग में शनिवार को 10 लोग मारे गए. इनमें से चार लोग रूस के हवाई हमलों में मारे गए. रूस ने यूक्रेन के विभिन्न इलाकों में बैलेस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों, ग्लाइड बमों और जेट इंजन चालित ड्रोन से अटैक किए, जबकि यूक्रेन के ड्रोन और मिसाइल हमलों में 6 लोगों की मौत हो गई. दोनों देशों की सेनाओं के बीच जमीन पर भी युद्ध जारी है.

युद्ध पर दोनों देश के अलग-अलग रुख

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन रूसी इलाकों पर हमले कर स्थिति को बिगाड़ रहा है और युद्ध को ज्यादा खूनखराबे वाला बना रहा है. इससे शांति के प्रयास को चोट पहुंच रही है, जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस हर दिन अपने हमलों में पहले से ज्यादा बर्बरता कर रहा है, जिसका खामियाजा निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

यह युद्ध अन्य देशों में न फैले, इसके लिए विश्व समुदाय को रूस को कड़ा जवाब देना चाहिए. रूस के ताजा हमले कीव, खार्कीव, जपोरीजिया और ओडेसा पर हुए हैं. रूसी हमलों में दो महिलाएं जपोरीजिया के अपने घर में मारी गई हैं, सुमी में भी दो लोग मारे गए हैं.

लगातार जारी है हमले

रूसी हमले में कीव और उसके नजदीकी इलाके में 6 लोग घायल हुए हैं. हमलों में कई भवन क्षतिग्रस्त हुए और उनमें आग लग गई है. शनिवार को यूक्रेन ने रूस के क्रैस्नोडर इलाके में ड्रोन से हमला किया. इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं. रूस के कब्जे वाले जपोरीजिया पर यूक्रेन के हमले में भी तीन लोग मारे गए हैं. इसके अतिरिक्त यूक्रेनी हमलों में दो आयल रिफायनरी और दो औद्योगिक इकाइयां भी क्षतिग्रस्त हो गई.

Latest News

केदारनाथ मार्ग पर हादसा: पत्थर-मलबा की जद में आने से बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

Kedarnath Yatra Accident: शनिवार की देर रात केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा हो गया. चीरबासा के समीप पहाड़ी से...

More Articles Like This