पश्चिम बंगाल में बडी कार्रवाई, TMC के पूर्व विधायक सनत डे गिरफ्तार, जबरन वसूली व जमीन हड़पने का आरोप

Must Read

Kolkata: पश्चिम बंगाल में बडी कार्रवाई की गई है. राज्य के उत्तर 24 परगना जिले से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक सनत डे को शनिवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सनत डे पर जबरन वसूली, अवैध रूप से जमीन हड़पने और 2021 के विधानसभा व 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा में शामिल होने जैसे आरोप हैं. सनत डे को जिला अदालत में पेश किया जाएगा और सरकारी वकील उनकी पुलिस कस्टडी की मांग करेंगे.

लगातार सनत डे को ढूंढ रही थीं एजेंसियां 

कुछ दिन पहले घर पर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन वे वहां नहीं मिले. एजेंसियां लगातार सनत डे को ढूंढ रही थीं. वहीं शनिवार को पूर्व तृणमूल विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नैहाटी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक डे पर लंबे समय से इलाके में जबरन वसूली और अवैध रूप से जमीन हड़पने के आरोप लगते रहे हैं.

चुनावों के बाद हुई हिंसा में शामिल होने के भी आरोप

इसके अलावा उन पर 2021 के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा में शामिल होने के भी आरोप थे. सनत डे 2024 के उपचुनाव में पश्चिम बंगाल विधानसभा पहुंचे थे. यह सीट तब खाली हुई थी जब राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ भौमिक बैरकपुर से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद नैहाटी सीट से हट गए थे. उस उपचुनाव में डे ने 49,000 से ज़्यादा वोटों से जीत हासिल की थी.

लोगों के आक्रोश का सामना

हालांकि, इस साल पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में सनत डे बीजेपी उम्मीदवार सुमित्रो चटर्जी से 10,000 से ज्यादा वोटों से हार गए. बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद सनत डे को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. जून में जब वे नैहाटी में पार्टी कार्यालय जा रहे थे, तो उन पर अंडे फेंके गए. नैहाटी के लोगों ने पूर्व तृणमूल विधायक पर इलाके में डर का माहौल बनाने का आरोप लगाया और दावा किया कि उन्होंने विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले ही धमकी दी थी.

इसे भी पढ़ें. मेरठ में बोले CM योगी: 4.5 करोड़ कांवड़िए करेंगे जलाभिषेक, शिवभक्तों की हर सांस भगवान शिव को है समर्पित

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This