Sasaram: सासाराम में ट्रक से टकराई पिकअप, दो महिलाओं की मौत, 8 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sasaram News: बिहार से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां सासाराम में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में जहां दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं आठ लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

कुंभ स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के उतर परगना के रहने वाले श्रद्धालु पिकअप वाहन से यूपी के प्रयाग से कुंभ मेला में स्नान कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बुधवार की सुबह सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के ग्राम घोरघट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप टकरा गई.

हादसे के बाच मची चीख-पुकार
हादसे के बाद वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल सभी घायलों को स्थानीय एनएचएआई के एम्बुलेंस से सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया.

पुलिस ने बताया
पुलिस ने बताया कि मृत महिलाओं की पहचान 40 वर्षीय हिंदू दास और लक्ष्मी के रूप में हुई है, जबकि घायलों में उज्जवल दास, शिसा दास, पल्लवी बनर्जी, रंजन घोष, रोहन घोष, जीतू दास, लखी चक्रवर्ती सहित अन्य शामिल हैं. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

‘शर्तों और सुरक्षा हितों पर नहीं होगा कोई समझौता’, ईरान के साथ होने वाली वार्ता से पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की चेतावनी

Washington: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ होने वाली शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना होते ही...

More Articles Like This

Exit mobile version