सौरभ मर्डर केसः साहिल और मुस्कान की 14 दिन बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत, एक-दूजे को देख हुए भावुक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saurabh Murder Case: आज (बुधवार) को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में जेल में बंद पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की कोर्ट में पेशी कराई गई. दोनों हत्यारोपियों को 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था. जेल जाने के बाद दोनों आरोपियों की यह पहली पेशी हुई. आज पेशी के दौरान उनकी न्यायिक हिरासत को और बढ़ाया है.

आरोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी

दोनों आरोपियों की जेल के अंदर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई गई. एक ही कमरे में दोनों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा पेशी हुई. 14 दिन बाद दोनों आरोपी एक-दूजे से मिले और एक-दूसरे को देखा.

लगभग दो मिनट तक साथ रहे मुस्कान और साहिल

बताया गया कि दोनों आरोपी एक-दूजे को देखकर भावुक हो गए. बताया गया कि दोनों ही लगभग दो मिनट तक साथ रहे. हालांकि इस दौरान दोनों के बीच आपस में कोई बात नहीं हुई.

Saurabh murder case: Judicial custody of accused Sahil and Muskan extended for 14 more days

प्रेमी संग मिलकर मुस्कान ने की थी पति सौरभ की हत्या

मालूम हो कि मुस्कान और साहिल सौरभ हत्याकांड के आरोपी हैं. मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर लंदन से लौटे पति सौरभ की हत्या की. शव के टुकड़े कर एक नीले ड्रम में भरकर उसे सीमेंट से चुन दिया था. इसके बाद दोनों आरोपी ट्रिप पर हिमाचल चले गए. बताया गया कि अब अगली पेशी 15 अप्रैल को होगी.

जेल अधीक्षक डा. विरेश राज शर्मा के मुताबिक

जेल अधीक्षक डा. विरेश राज शर्मा के मुताबिक, मुस्कान अपनी बेटी पीहू और परिवार से मिलने की बात कही है. वहीं, दूसरी ओर इस मामले की चार्जशीट भी तैयार हो गई है, जो जल्द दाखिल की जाएगी. बताया जा रहा है कि मुस्कान ने अन्य महिलाओं के साथ जेल के अंदर धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही है, उसने सुंदरकांड का पाठ भी किया. वह सिलाई व कढ़ाई का कार्य सीख रही है, जबकि साहिल ने बागबानी में रुचि दिखाई है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version