शाहजहांपुर: खेत की रखवाली दो भाइयों के जीवन पर पड़ी भारी, चली गई जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर से दुखद खबर सामने आ रही है. यहां खेत की रखवाली के लिए दौड़ाया गया करंट प्रवाहित तार दो भाइयों के लिए काल बन गया. तार की जद में आने से एक के बाद एक दो भाइयों की मौत हो गई. इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

पशुओं से फसल की रखवाली के लिए खेत में लगा था करंट प्रवाहित तार

जानकारी के अनुसार, कांट क्षेत्र के बमरौली गांव निवासी धर्मवीर गुरुवार की सुबह खेत पर गए थे. छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए खेत में उन्होंने तार बांधकर उसमे करंट दौड़ाया था. तार की जद में आने से धर्मवीर की मौत हो गई. जब काफी देर बाद भी जब वह वापस घर नहीं पहुंचे तो छोटे भाई सत्यवीर भी खेत पर पहुंच गए.

पहले बड़ा भाई और बाद में छोटा भाई आया करंट की जद में

उन्होंने भाई को तार के पास पड़ा देखा तो उन्हें हटाने में जुट गई. इसी दौरान करंट की जद में आने से उनकी भी मौत हो गई. खेत की तरफ गए ग्रामीणों की नजर दोनों भाइयों के शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल आपूर्ति बंद कराई और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी. परिवार के लोग बदहवास हालत में खेत पर पहुंचे. शवों पर नजर पड़ते ही चीख-पुकार करने लगे. परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई.

प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की जद में आने से दो भाइयों की मौत हो गई. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

₹12,999 में Redmi का ‘धाकड़’ 5G फोन लॉन्च, बारिश में भी नहीं होगा खराब

Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च, कीमत ₹12,999 से शुरू. इसमें 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version