दुबई के शासक के भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन, दस दिन के शोक की घोषणा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dubai: संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन हो गया. इसकी पुष्टि सोमवार को शेख मोहम्मद ने की. उनके निधन पर दुबई में 10 दिन के शोक की घोषणा की गई है. फिलहाल, उनकी मौत की वजह नहीं बताई गई है.

UBAI

UAE के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘ईश्वर की मर्जी और किस्मत पर अटूट विश्वास के साथ, UAE के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और दुबई के शासक अल्लाह उनकी रक्षा करे, महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का कार्यालय, शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर शोक व्यक्त करता है. ईश्वर की अनुमति से, वे आज सोमवार सुबह अपने प्रभु की शरण में चले गए हैं.’

SHEKH

बयान में यह भी कहा गया कि अगले 10 दिनों तक आधिकारिक शोक मनाया जाएगा और इसके लिए दुबई में सभी झंडे झुका दिए जाएंगे. अपने भाई को निजी श्रद्धांजलि देते हुए UAE के प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि अल मकतूम को ‘जन्नत में जगह मिले और उनके परिवार व चाहने वालों को सब्र और सुकून मिले.’

Latest News

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने वाले सुनील लोधी की अंधेरी दुनिया में रोशनी की जगी उम्मीद, अब उनकी आंखों का होगा इलाज

New Delhi: ‘हनुमान अंश’ में अपने भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ से पहचान बनाने वाले बुंदेली लोक गायक...

More Articles Like This