Shimla Landslide: शिमला में भूस्खलन, जद में आने से दो मजदूरों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shimla Landslide: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से भूस्खलन की खबर आ रही है. यहां सोमवार की देर रात अश्वनी खड्ड में भूस्खलन की जद में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि पांच मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई. वे भी हल्के रूप से घायल हो गए.

अश्वनी खड्ड के मैहली-जुन्गा मार्ग पर हुआ हादसा
यह हादसा छोटा शिमला थाना तहत अश्वनी खड्ड के मैहली-जुन्गा मार्ग पर हुआ. पुलिस के अनुसार, क्रशर के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में भूस्खलन हुआ और दो मंजिला शेड में रह रही लेबर इसकी चपेट में आ गए. रात करीब एक बजे हुए इस भूस्खलन से क्रशर की साइट पर हड़कप मच गया.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ की टीम
मलबे में दबकर राकेश (31) पुत्र विलास राम बिहार और राजेश (40) पुत्र जोगेंद्र राम बिहार की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य के लिए पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ और होम गार्ड की टीम मौके पर पहुंची. करीब एक घंटे में मृतकों के शवों को मलबे से बरामद किया. राहुल कुमार (18 वर्ष), मेघ साहनी (42), बैजनाथ राम (35 ), अशोक राम (45) निवासी बिहार और टोनी कुमार (20 ) निवासी चंबा चोटिल हो गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने घटनास्थल का लिया जायजा
भूस्खलन की सूचना मिलने पर उपायुक्त अनुपम कश्यप मंगलवार को मौके पर पहुंच कर घटनास्थल पर बचाव कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने घटना में सुरक्षित निकले मजदूरों से बातचीत की और उनके साथियों की इस हादसे में मृत्यु हो जाने पर उन्हें ढांढस बंधाया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version