भारतीय झंडा लगे जहाज पर ओमान के पास अटैक, गुजरात के नाविक की मौत, कई बचाए गए

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Oman Ship Attack:  भारतीय ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर ओमान के तट के पास हवाई हमला हुआ है. इस हमले में जहाज पर सवार एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 को सुरक्षित बचा लिया गया.

इस घटना की जानकारी देते हुए केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि जहाज 14 भारतीय नाविकों को लेकर जा रहा था, तभी एक अज्ञात उड़ती हुई एरियल ऑब्जेक्ट ने निशाना बनाया.

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, यह घटना सोमवार को एमएसवी अल युसूफी नामक मालवाहक पोत के साथ हुई. हमले के बाद ओमान कोस्ट गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए 13 नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, गुजरात के रहने वाले नाविक गांधार नाहिम अजीज गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने दम तोड़ दिया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पोस्ट साझा कर नाविक की मौत पर गहरा दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि मंत्रालय और ओमान स्थित भारतीय दूतावास वहां के स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं.

जीवित बचे 13 नाविकों को तत्काल हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है और मृतक के पार्थिव शरीर सहित सभी नाविकों को जल्द से जल्द भारत वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है.

अमेरिका-ईरान तनाव और क्षेत्र में जारी हमलों के बीच भारतीय ध्वज वाले जहाजों पर सीधे हमले की घटनाएं आमतौर पर कम ही देखने को मिलती हैं. बावजूद इसके, खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख समुद्री व्यापार मार्गों में चल रहे संघर्ष का भारतीय नाविकों पर बड़ा असर पड़ा है. होर्मुज इस संघर्ष का मुख्य केंद्र बना हुआ है, जहां वाणिज्यिक जहाज मिसाइल और ड्रोन हमलों की चपेट में आ रहे हैं.

Latest News

सोमालिया के समुद्री लुटेरों के इरादे को इंडियन नेवी ने किया नाकाम, 20 ईरानियों को सुरक्षित बचाया

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने समुद्र में अपना शौर्ट दिखाया. सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे...

More Articles Like This