लखीमपुर खीरी में आंधी-तूफान का कहरः पांच लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lakhimpur kheri News: एक तरफ जहां देशवासी भीषण गर्मी से बेहाल होते हुए मौसम की दुहाई दे रहे है. वहीं लखीमपुर खीरी जिले में आंधी-तूफान ने तबाही मचाई. बृहस्पतिवार देर शाम आंधी और रात करीब नौ बजे आए तूफान में कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए. टीनशेड उड़ गए. अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में जहां पांच लोगों की जान चली गई, वहीं कई लोग घायल हुए हैं.

कार पर गिरा पेड़, युवक की मौत
तूफान के चलते फूलबेहड़ क्षेत्र के अन्देश नगर के पास पेड़ कार पर गिर गया. इस हादसे में कार चला रहे घनश्याम गिरी की मौत हो गई. बताया गया है कि वह पत्नी और बच्चों के साथ कार से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे. पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरे पेड़ को हटवाकर कार निकाली और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घायल महिला और दो बच्चों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है.

दीवार और पेड़ गिरने से बुजुर्ग और युवक की मौत
फरधान थाना क्षेत्र के गांव लोन पुरवा में पक्की दिवार गिर गई. इस दुर्घटना में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव इमलिया में रात आठ बजे के करीब आई आंधी के दौरान गांव में नीम का पेड़ गिर गया. इसकी जद में आने से गांव निवासी 35 वर्षीय विनोद कुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए.

दीवार और पेड़ गिरने से बुजुर्ग महिला और युवक गई जान
गोला थाना क्षेत्र के गांव विलासपुर ग्राम पंचायत तेंदुआ में तेज आंधी के दौरान पक्की दीवार गिर जाने से फूलमती (75 वर्ष). पत्नी शिवराम की मौके पर मौत हो गई. उधर, थाना हैदराबाद के गांव बेलवा में आंधी-तूफान के बीच गिरी दीवार की जद में आने से विकास (36 वर्ष) मौत हो गई. आंधी-तूफान के बीच हुई दुर्टनाओं में मृत लोगों के शवों को कब्जे में लेकर संबंधित थानों की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता विंध्यवासिनी कुमार, डॉ. दिनेश शर्मा ने साझा किया उनका अंतिम वीडियो

Vindhyavasini Kumar Passes Away: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य विंध्यवासिनी कुमार...

More Articles Like This

Exit mobile version