Taiwan: अस्पताल में लगी आग, आठ लोगों के झुलसने की खबर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Taiwan: गुरुवार की सुबह तूफान से प्रभावित दक्षिणी ताइवान में एक अस्पताल में अज्ञात कारणों से आग लग गई. आग की इस दुर्घटना में कम से कम आठ लोगों के झुलसने की खबर आ रही है.

बताया गया है कि यह आग पिंगटुंग काउंटी में लगी. यह क्षेत्र क्रैथॉन तूफान से प्रभावित है. तूफान की वजह से यहां भूस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिली. भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण कुछ इलाके पूरी तरह से ठप हो गए.

आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. बताया गया है कि दर्जनों मरीजों को अस्पताल से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया. मरीजों को अस्पताल से निकालने और आग बुझाने में दमकलकर्मियों की सहायता के लिए पास के बेस से सैनिकों को लगाया गया था. अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं.

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version