Telangana Earthquake: आंधी रात को भूकंप के झटकों से कांपी तेलंगाना की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telangana Earthquake: शनिवार की आधी रात के बाद भूकंप के झटकों से तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम की धरकी कांप उठी. यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटकें महसूस होते ही तमाम लोग गहरी नींद से जग गए.

बताया गया है कि शनिवार की रात 2 बजकर 26 मिनट के करीब भूकंप का झटका महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 मैग्नीट्यूड थी. इस तीव्रता के भूकंप कोई बड़ा नुकसान नहीं करते हैं और इस घटना में भी कोई खास नुकसान नहीं हुआ. देर रात होने की वजह से अधिकतर लोग सो रहे थे. तमाम लोगों को भूकंप का पता भी नहीं चला. हालांकि, तीव्रता 6 से ज्यादा होने पर भारी नुकसान हो सकता था.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप के झटके देर रात 2 बजकर 26 मिनट के करीब महसूस किए गए. भूकंप केंद्र की गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी. अभी तक किसी जान-माल की हानि या नुकसान की कोई खबर नहीं है.

Latest News

सऊदी प्रिंस की चेतावनी के बाद ही ईरान पर नरम पडे ट्रंप, खाडी देशों की अपील ने भी बदली US की रणनीति!

Dubai: पश्चिम एशिया में जारी तनाव व संघर्ष के बीच एक बडी राहत की उम्मीद जगी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड...

More Articles Like This