Telangana: बदमाशों ने गोली मारकर की 20 कुत्तों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telangana: तेलंगाना से हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है. यहां महबूबनगर जिले के पोन्नाकल में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर 20 आवारा कुत्तों की हत्या कर दी. जबकि पांच कुत्ते गंभीर रूप से जख्मी हैं. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

घटना से लोग भयभीत
बताया जा रहा है कि यह सनसनीखेज घटना गुरुवार की रात हुई. पुलिस को शुक्रवार को घटना की जानकारी हुई. बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में गोलीबारी के बाद लोगों में भय व्याप्त हो गया है.

कार में आए थे कुछ नकाबपोश
स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता अदुलापुरम गौतम ने कहा, ‘स्थानीय लोगों ने बताया कि आधी रात के बाद कार में कुछ नकाबपोश आए और कुत्तों पर बंदूक से गोलियां चला दीं. इस घटना में लगभग 20-25 कुत्ते मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. हमने इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है.’

पुलिस अधिकारी ने कहा
इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने कहा कि अज्ञात बदमाशों की पहचान की जा रही है. शुरुआती जांच में एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया है कि कार में आए एक व्यक्ति ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. पंचायत अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

Latest News

राष्ट्रीय एकता का समागम: एसएमवीडी यूनिवर्सिटी कटरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ समारोह में देशहित में दिलाई गई शपथ

New Delhi: राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय के संकल्प को मूर्त रूप देते हुए 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' समारोह का...

More Articles Like This

Exit mobile version