Telangana: शक की बलि चढ़ी तीन जिंदगी, पत्नी-बच्ची की हत्या कर सख्श ने दी जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हैदराबादः सिकंदराबाद से दुखद खबर आ रही है. यहां तीन लोगों की जिंदगी शक की बलि चढ़ गई. बोवेनपल्ली इलाके में रविवार सुबह एक शख्स ने शक के चलते अपनी पत्नी और 10 महीने की बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार, मृतक गणेश ने अपनी पत्नी स्वप्ना और बेटी नक्षत्र की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. जांच में यह बात सामने आई है कि व्यक्ति ने इतना बड़ा कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था.

पत्नी के चरित्र पर करता था शक
पुलिस ने बताया कि अपने घर पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद गणेश ने सुचित्रा में रेलवे लाइन पर आत्महत्या कर ली. गणेश के पड़ोसियों के मुताबिक, वह ऑटोरिक्शा चालक था और परिवार कुछ साल पहले महाराष्ट्र से आया था. बोवेनपल्ली पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

Latest News

Bank Holiday This Week: बैंक जाने से पहले जरूर पढ़ें! इस हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अगर इस सप्ताह बैंक जाने की योजना है तो पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें. 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 के बीच कब-कब बैंक बंद रहेंगे, किन दिनों में बैंक खुले रहेंगे और बैंक बंद रहने पर कौन-सी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, यहां जानें पूरी जानकारी।

More Articles Like This

Exit mobile version