Terrorist Attack: कुपवाड़ा के कंडी खास में आतंकी हमला, गोलीबारी में एक शख्स घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Terrorist Attack: बीते मंगलवार (22 अप्रैल) को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद रविवार को फिर एक बार आतंकियों ने कुपवाड़ा के कंडी में हमला किया है. इस बार आतंकियों ने स्थानीय निवासी को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की. इस हमले में एक शख्स घायल हो गया है.

जानकारी के मुताबिक, कुपवाड़ा के कंडी खास निवासी गुल रसूल माग्रे पर आतंकियों ने गोलीबारी की है. इस गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इधर, पहलगाम हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने पूरी कश्मीर घाटी में 63 आतंकी ठिकानों पर छापे मारे गए और 1,500 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. अकेले अनंतनाग से ही करीब 175 संदिग्ध पकड़े हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर सहित कई अन्य जगहों पर भी आतंकियों व उनके समर्थकों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारकर संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की सूची जारी की गई है. ये आतंकी पाकिस्तानी दहशतगर्दों को रसद व जमीनी सहायता के अलावा सुरक्षित पनाह भी मुहैया कराते हैं. इनमें तीन हिजबुल मुजाहिदीन, आठ लश्कर और तीन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं.

Latest News

SIM Card Rule: एक नाम पर 9 से ज्यादा SIM रखे तो नहीं मिलेगा नया कनेक्शन, 24 अगस्त से बदल जाएगा नियम

SIM Card Rule: 24 अगस्त से निर्धारित सीमा तक सिम कार्ड रखने वाले लोगों को नया कनेक्शन नहीं मिलेगा. जानें सामान्य राज्यों और असम, जम्मू-कश्मीर व उत्तर-पूर्वी राज्यों में SIM की तय सीमा.

More Articles Like This

Exit mobile version