Terrorist Encounter: कुपवाड़ा में LOC पार कर रहे दो घुसपैठिए ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः भारतीय सेना ने गुरुवार की सुबह उत्तरी कश्मीर में जिला कुपवाड़ा में घुसपैठ की वारदात को नाकाम कर दिया. टंगडार सेक्टर में नियंत्रण रेखा सी पर सेना ने घुसपैठियों को सीमा फांदते हुए देखा. जिसके बाद सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी. सेना के जवानों ने दो घुसपैठियों को ढेर कर दिया.

मालूम हो कि बीते 5 मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था. इस हमले में एक जवान की मौत हो गई थी और चार जवान घायल हो गए थे. इसके बाद से ही भारतीय सेना जम्मू सहित घाटी के कई इलाकों में सतर्क हो गई. जिसके बाद से सर्च अभियान जारी है. वहीं 20 तारीख को बारामूला सीट पर चुनाव होने हैं. ऐसे में घुसपैठ की वारदात बढ़ने लगी हैं, जिसे विफल करने में सेना जुटी है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version