मुंबई एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबई: मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मुंबई एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस होटल को यह धमकी मुंबई एयरपोर्ट पुलिस के ईमेल आईडी पर मेल के जरिए भेजी गई है. ईमेल में दावा किया गया है कि ताजमहल पैलेस होटल और एयरपोर्ट को बम से उड़ाया जाएगा.

मेल में आतंकी अफजल गुरू और सैवक्कू शंकर को “अन्यायपूर्ण तरीके से फांसी दिए जाने” का हवाला देते हुए यह धमकी दी गई है. मुंबई पुलिस की टीम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. मेल भेजने वाले आरोपी को ट्रैक करने की कोशिश जारी है.

Latest News

20 हजार के बजट में खरीदना है नया Smartphone? ये 8 फोन हैं जबरदस्त, गेमिंग से कैमरा तक मिलेंगे धांसू फीचर्स

20 हजार रुपये तक के बजट में कई दमदार 5G स्मार्टफोन उपलब्ध हैं. यहां CMF Phone 2 Pro 5G, realme P4 5G, POCO M7 Pro 5G, Infinix GT 30 5G+ समेत 8 विकल्पों की जानकारी दी गई है, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही फोन चुन सकें.

More Articles Like This