11 साल के 3 मासूमों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, 10 वर्षिय दोस्त को उतारा मौत के घाट, जानें वजह

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jaipur News: जयपुर से एक ऐसी ख़ौफ़नाक घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. जिस उम्र में बच्चे अपने जिंदगी का अनुभव समझते हैं. उसी उम्र के तीन बच्चों ने अपने एक दोस्त की जिंदगी ही छीन ली. तीनों मासूमों ने एक ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है, जो एक बड़ा अपराधी भी करने से पहले कई बार सोचेगा. आइए जानते हैं क्या है मामला…

10 वर्षिय दोस्त को उतारा मौत के घाट

तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. मामले की जाँच में सामने आया है कि 11 साल के 3 आरोपियों ने अपने 10 वर्षिय दोस्त की हत्या कर दी है. मृतक उन तीनों का दोस्त और पड़ोसी था. जाँच में ये खुलासा हुआ है कि मृतक ने तीनों आरोपियों में से एक की बहन को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी. जिसके बाद एक उसने मृतक से बदला लेने की ठान ली और ऐसी ख़ौफ़नाक वारदात को अंजाम दिया. उस बच्चे ने अपने दो दोस्तों को भी इस साज़िश में शामिल कर लिया.

पार्टी देने का लालच देकर दोस्त को बुलाया Jaipur News

दरअसल, 14 जून को तीनों आरोपी अपने दोस्त को पार्टी देने का लालच देकर एक सुनसान जगह पर ले गए. जहां उन्होंने उसका गला घोंट दिया. बच्चे के मरने के बाद भी उन तीनों ने धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने पहचान छिपाने के लिए शव के लिए अलग-अलग टुकड़े किए और दूसरी जगह फेंक दिया. इस घटना को सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं.

शव की हालत देखकर इलाके में फैल गई सनसनी 

हत्या के बाद मृतक के परिजन उसकी तलाश करने लगे. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. वहीं, 25 जून को मुहाना थाना इलाके में पानी की टंकी के पास नाले में मृतक के शव का बरामद हुआ. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया और 150 लोगों से पूछताछ की. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल हो गई. 48 घंटे के भीतर ही पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया. 

आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के साउथ जोन के डीसीपी राजर्षि राज वर्मा के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके अलावा पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कि गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है. फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें- जम्मू के कटरा में हादसा: CISF जवानों को लेकर जा रही बस सड़क से फिसली, 9 घायल, तीन की हालत गंभीर

Latest News

बलूचिस्तान के ‘आजाद’ होते ही बौखलाया पाकिस्तान, लगा दिया लॉकडाउन, घर से निकलने से लेकर आने-जाने पर रोक

New Delhi: हाल ही में खुद को पाकिस्तान का हिस्सा मानने से इनकार करते हुए बलूचिस्तानियों ने अपनी आजादी...

More Articles Like This

Exit mobile version