छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्क्रैप व्यापारी सहित तीन लोगों की हत्या, तंत्र-मंत्र का शक, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Korba Triple Murder: छत्तीसगढ़  से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां बुधवार की देर रात कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात हुई. स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की गला घोट कर हत्या कर दी गई. वारदात के पीछे तंत्र-मंत्र की बात सामने आई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

बताया गया है कि अशरफ के साथ एक स्थानीय युवक और बिलासपुर के एक युवक की हत्या की गई है. अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि इस निर्मम हत्या के मामले में तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है.

सनसनी फैलाने वाली यह घटना कोरबा शहर के निकट उरगा थाना के कुदरीपारा में मृतक अशरफ के स्क्रैप यार्ड की बताई जा रही है. ऐसी चर्चा है कि रात को वहां 8-10 लोग एकत्रित हुए थे. कुछ तंत्र-मंत्र चल रहा था, इस दौरान आपस में ही कुछ विवाद हुआ और इस दौरान तीन लोगों की हत्या कर दी गई.

अवैध कबाड़ का कारोबार करता था अशरफ

बताया जा रहा है कि अशरफ लंबे समय से अवैध कबाड़ के कारोबार में लिप्त था. उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी, मारपीट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है. इन दोनों के साथ अशरफ मुख्य रूप से राखड़ परिवहन का कारोबार कर रहा था.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया है. पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version