Tirupati Laddu: लड्डू विवाद के बाद मंदिरों को नया आदेश, कर्नाटक सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बेंगलुरुः तिरुपति मंदिर में मिलने वाले लड्डू प्रसाद के घी में जानवरों की चर्बी मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इसको हिंदुओं की आस्था पर बड़ी आंच कहा जा रहा है. मामले को लेकर साधू-संतों में भी नाराजगी है. वहीं, इस विवाद के बाद अब कर्नाटक सरकार भी एक्शन में आ गई है और नया फरमान जारी कर दिया है.

कर्नाटक सरकार ने जारी किया निर्देश
कर्नाटक की सिद्दरमैया सरकार ने एक निर्देश जारी किया है. इस आदेश में राज्य के मंदिर प्रबंधन निकाय के अंतर्गत आने वाले सभी 34,000 मंदिरों में नंदिनी ब्रांड के घी का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है.

इस्तेमाल करना होगा ये घी
कर्नाटक सरकार के नए निर्देश के मुताबिक, उसके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मंदिरों को मंदिर के अनुष्ठानों, जैसे कि दीपक जलाना, प्रसाद तैयार करना और ‘दसोहा भवन’ (जहां भक्तों को भोजन परोसा जाता है) में केवल नंदिनी घी का इस्तेमाल करना होगा.

सरकार ने मंदिर के कर्मचारियों को दिया आदेश
मंदिर के कर्मचारियों को कर्नाटक सरकार ने आदेश दिया है कि वो यह सुनिश्चित करें कि ‘प्रसाद’ की गुणवत्ता से कभी समझौता न किया जाए. कर्नाटक राज्य के धार्मिक बंदोबस्ती विभाग के तहत सभी अधिसूचित मंदिरों में, सेवाओं, दीपकों और सभी प्रकार के प्रसाद की तैयारी और दसोहा भवन में केवल नंदिनी घी का उपयोग किया जाए.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2026) की शुरुआत हो गई है. आज नवरात्रि का दूसरा दिन है....

More Articles Like This

Exit mobile version