तुर्की में वारदातः पूर्व छात्र ने स्कूल में की ताबड़तोड़ फायरिंग! खुद को भी मारी गोली

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Turkey school shooting: तुर्की सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित सिवेरेक (Siverek) शहर के एक हाई स्कूल में मंगलवार को बड़ी घटना हुई. एक पूर्व छात्र ने अचानक स्कूल परिसर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.

गोलीबारी में 16 लोग घायल

इस गोलीबारी में कम से कम 16 लोग घायल हो गए. हमलावर 18 साल का बताया जा रहा है और उसके पास एक शॉटगन थी. उसने एक व्यावसायिक हाई स्कूल में घुसकर बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी और घटना के बाद वह स्कूल के अंदर ही छिप गया.

गवर्नर हसन सिल्दक के मुताबिक

स्थानीय गवर्नर हसन सिल्दक (Hasan Sildak) के मुताबिक, जब पुलिस ने उसे घेर लिया, तो उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया और अंत में उसी बंदूक से खुद को गोली मार ली. घायलों में एक शिक्षक भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की जांच जारी

घटना के बाद पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम मौके पर पहुंची और पूरे स्कूल को खाली कराया गया. वीडियो में देखा गया कि छात्र डर के मारे स्कूल से भागते हुए बाहर निकल रहे थे. अभी तक हमले के पीछे का कारण साफ नहीं हो पाया है और जांच जारी है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This