Unnao Accident: बस चालक को आई झपकी, 12 लोग पहुंचे अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

उन्नावः सोमवार की दोपहर में यूपी के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर हादसे हो गया. एक बस अनियंत्रित होकर मंगली खेड़ा गांव के सामने पेड़ से टकरा गई. हादसे में बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. इस दुर्घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कुछ घायलों को सीएचसी सफीपुर तो कुछ को फतेहपुर चौरासी भेजा.

यात्रियों के मुताबिक
यात्रियों के मुताबिक, बस उन्नाव से सवारियां लेकर बांगरमऊ जा रही थी. इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और हादसा हो गया. गंभीर रूप से घायल शबनम और सलीम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. बस में करीब 38 यात्री सफर कर रहे थे.

जिस समय बस पेड़ से टकराई, उस समय बस रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा थी. दुर्घटना के बाद बस चालक और परिचालक फरार हो गए. इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रहीं है. जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा.

Latest News

Honda Sales October 2026: अक्टूबर में होंडा की बंपर बिक्री, 7.34 लाख से ज्यादा बाइक-स्कूटर बिके; 13% बढ़ी बिक्री

Honda Sales October 2026: भारत में दोपहिया वाहन लोगों की रोजमर्रा की जरूरत का अहम हिस्सा बन चुके हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version