UP: बांदा में हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, मासूम सहित चार की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के बांदा जिले भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई. इस दुर्घटना में मासूम और महिला सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बाइक सवार चारों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया.

पुलिस ने परिजनों को दी घटना की जानकारी
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार सभी लोग बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी थे. जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया पुलिस ने शवों को कब्ज में लेकर अस्पताल भेजवाया. मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी.

Latest News

दक्षिण कोरिया में मूसलाधार बारिश से तबाही, 2,574 घटनाएं दर्ज, संवेदनशील इलाकों में आवाजाही पर रोक

South Korea के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में शनिवार से जारी मूसलाधार बारिश के कारण 2,574 घटनाएं दर्ज की गई हैं. जियोझे में 956.1 mm बारिश हुई, जबकि एक व्यक्ति की मौत और चार लोग घायल हुए हैं.

More Articles Like This