UP Crime: गोली मारकर BJP विधायक के मामा की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Crime: यूपी के अमरोहा से सनसीखेज घटना की खबर है. यहां बुधवार की देर रात हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूचन पर पहुंची पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

घर में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव घंसूरपुर में हसनपुर के भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी के 70 वर्षीय मामा सत्यप्रकाश खड़गवंशी का परिवार रहता है. रोज की तरह बुधवार की रात भी सत्यप्रकाश खड़गवंशी घर के पास ही बनी पशुशाला में टीनशेड के नीचे चारपाई पर सोए थे. मध्य रात अज्ञात बदमाश पशुशाला में दाखिल हुए उनके सीने में गोली मार दी.

वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए बदमाश
गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोगों की नींद टूट गई और तत्काल मौके पर पहुंचे. तब तक बदमाश फरार हो चुके थे. परिजन तत्काल घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. इसके बाद उन्हें अमरोहा और अमरोहा से मुरादाबाद ले जाया गया, जहां रात करीब दो उनकी मौत हो गई. परिवार के लोग शव लेकर घर आए.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे विधायक
सूचना पर विधायक महेंद्र खड़गवंशी मौके पर पहुंचे. इस दौरान स्थानीय पुलिस और सीओ दीप कुमार पंत भी पहुंच गए और जांच-पड़ताल शुरू की गई. फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस घटना को किसी रंजिश से जोड़कर देख रही है. फिलहाल, घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है.

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया
इस संबंध में सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है.जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This

Exit mobile version