UP: सास से हुआ विवाद, बहू ने उठाया खौफनाक कदम, मासूम बेटे संग दे दी जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

उन्नावः यूपी के उन्नाव से दुखद खबर आ रही है. यहां सास से विवाद के बाद एक बहू ने खौफनाक कदम उठा लिया. उसने अपने मासूम बेटे के साथ फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जाच में जुट गई. यह दुखद घटना उन्नाव के अजगैन क्षेत्र के ग्राम मलांव में हुई.

सात साल पहले हुई थी शांति की शादी
जानकारी के अनुसार, अजगैन क्षेत्र के ग्राम मलांव निवासी देशराज की शादी सात साल पहले शांति से हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद देशराज मुंबई कमाने के लिए चला गया था. घर पर पत्नी शांति चार वर्षीय बेटे संगम का साथ रहती थी. अभी पांच महीने देशराज पहले घर आया है.

एक ही साड़ी में लटका मिला मां-बेटे का शव
बताया जा रहा है कि गुरूवार की सुबह किसी बात को लेकर शांति का सास झगड़ा हो गया. कुछ देर बात नित्यक्रिया से निवृत्त देशराज कमरे में पहुंचा तो साड़ी के एक छोर पर पत्नी और दूसरे छोर पर मासूम बेटे का शव लटका देख सन्न रह गया और चीख-पुकार करने लगा.

घटना की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

शिवा शर्मा हत्याकांडः कोर्ट ने खारिज की श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका, माना काफी गंभीर अपराध

Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में मुख्य आरोपित लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे...

More Articles Like This

Exit mobile version