UP: आबकारी निरीक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: यूपी के बांदा से जिले हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां बांदा जनपद में तैनात आबकारी निरीक्षक ने अपनी कार में संदिग्ध परिस्थितियों खुद को गोली मारकर जान दे दी. यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई, जहां उनका शव और रिवॉल्वर कार में मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

कार में मिली आलोक श्रीवास्तव की लाश

बताया गया है कि आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव (35 वर्ष) का शव शहर कोतवाली क्षेत्र में उनकी कार में मिला. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पत्नी अमृता श्रीवास्तव बांदा में सहायक आबकारी आयुक्त के पद पर तैनात हैं. घटना के वक्त वे बांदा में मौजूद थीं. उन्होंने बताया कि उन्हें सिर्फ इतना मालूम हुआ है कि उनके पति की मौत गोली लगने से हुई है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

मृतक आलोक कुमार मूल रूप से सीतापुर जनपद के शिवपुरी के निवासी थे. आत्महत्या की खबर मिलते ही सीओ सिटी अमन सिंह, शहर कोतवाल अनूप शुक्ला और आबकारी विभाग के अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार आलोक कुमार ने यह खौफनाक कदम क्यो उठाया.

Latest News

Spain Violence: बिलबाओ में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने फूंके पुलिस के वाहन, 9 अरेस्ट

Spain Violence: स्पेन के बिलबाओ में दक्षिणपंथी कार्यकर्ता वीटो क्विल्स को एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उनके न...

More Articles Like This

Exit mobile version