UP: बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना, खंगाली गई पूरी ट्रेन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के बाराबंकी से सनसनीखेज खबर आ रही है. बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11124) में बम की सूचना से हड़कंप मच गया. बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ते ने ट्रेन की तलाशी की. इस दौरान ट्रेन को करीब 50 मिनट रोका गया. सभी बोगियों में बम की सघन तलाशी ली गई. हालांकि सूचना गलत पाई गई. तलाशी में ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली.

कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची बाराबंकी स्टेशन
एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 9:32 पर सूचना मिली थी कि ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में बम है. करीब आठ मिनट बाद कई थानों की पुलिस फोर्स, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ता बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंच गया. गोरखपुर की ओर से आई ट्रेन को तत्काल रोक लिया गया.

डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल ने ट्रेन का चप्पा-चप्पा खंगाला
भारी पुलिस बल के साथ ट्रेन के अंदर घुसकर बारी-बारी सभी डिब्बों में तलाशी लेनी शुरू की गई. डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल ने ट्रेन का चप्पा-चप्पा खंगाला. 9:42 से 10:32 तक सघन तलाशी हुई. राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने भी पूरे स्टेशन को खंगाला. इस दौरान यात्री भयभीत रहे. स्टेशन अधीक्षक पीयूष कुमार वर्मा की माने तो फिलहाल ट्रेन को रवाना कर दिया गया. रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गई है.

Latest News

दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर नारेबाजी करते आशुतोष रांका-सौरव दास को पुलिस ने पकड़ा

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मोर्चा खोल दिया है. इसी...

More Articles Like This

Exit mobile version