UP: मां ने यमराजरूपी ट्रैक्टर से बच्चे की बचाई जान, खुद दुनिया से हो गई विदा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं भी हम लोगों को देखने और सुनने को मिलती है, जिसके बारे में हम सोचने को विवश हो जाते है. कुछ इसी तरह की घटना यूपी के ऐटा जिले से आ रही है. यहां एक मां ने यमराजरूपी ट्रैक्टर से अपने बच्चे की जान तो बचा ली, लेकिन खुद दुनिया से विदा हो गई. जबकि बच्चे की नानी की हालत गंभीर बनी हुई है. यह दुर्घटना यूपी के एटा में बृहस्तपतिवार की सुबह हुई.

खेलते समय बच्चे ने स्टार्ट कर दिया ट्रैक्टर
मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना क्षेत्र के पुराहार बुलाकी नगर में एक महिला अपने बच्चे के साथ मायके आई थी. सुबह घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर पर बच्चा खेल रहा था. इसी दौरान खेलते समय बच्चे ने चाबी घुमा दी, जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और आगे बढ़ने लगा. ये देख बच्चे की मां बचाने के लिए भागी.

बच्चे को बचाने में ट्रैक्टर की जद में आई मां और नानी
बेटी को भागता देख बच्चे की नानी भी उसके पीछे दौड़ पड़ी. इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे आने से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. परिवार के लोग तत्काल दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे की मां को मृत घोषित कर दिया. जबकि, नानी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया.

घटना से घर में मचा कोहराम, शोक में डूबे ग्रामीण
इस घटना से जहां मृतक के घर कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीण शोक में डूब गए. हर कोई घटना की चर्चा कर रहे हैं. लोगों की चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल है कि मां ने यमराजरूपी ट्रैक्टर से अपने बच्चे की जान तो बचा ली, लेकिन खुद दुनिया से विदा हो गई.

Latest News

बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति बने मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, चुनाव में मिले 255 वोट 

Bangladesh New Presiden: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के पूर्व महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को देश के 23वां राष्ट्रपति चुना...

More Articles Like This

Exit mobile version