UP News: कारतूसों के जखीरा के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी युवती, पुलिस ने दबोचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बलियाः बलिया जीआरपी के हाथ बड़ी सफलता लगी है. उसने डाउन 05446 वाराणसी-छपरा पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रही एक युवती के कब्जे से कारतूसों की जखीरा बरामद किया. पुलिस आरोपी युवती से पूछताछ के बाद उसके दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.

युवती ने ट्राली बैग में रखा था कारतूस
मिली जानकारी के अनुसार, जीआरपी के पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर बुधवार को प्लेट फार्म नंबर दो पर जीआरपी बलिया ने ट्रेनों की सघन चेकिंग कर रही थी. चेकिंग के दौरान करीब 8.40 बजे पहुंची डाउन वाराणसी-छपरा ट्रेन के इंजन की तरफ से बोगी नंबर दो में बैठी एक युवती के सीट के नीचे रखे ट्राली बैग देखकर जीआरपी को कुछ संदेह हुआ. इस पर बैग को चेक किया तो उसमें कारतूसों का जखीरा देख पुलिस के होश उड़ गए.

बैग से बरामद हुए 315 बोर के 750 कारतूस
पुलिस ने ट्राली बैग से अवैध 750 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया. पूछताछ में युवती ने अपना नाम मनीता सिंह निवासी नदिहार थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर बताया. उसने बताया है कि अंकित कुमार पांडेय बाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर व रोशन यादव निवासी नसीरपुर कटरिया, थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर द्वारा उसे ट्राली बैंग में कारतूस रख कर दिया गया था. वह छपरा स्टेशन के बाहर तक ले जा रही थी.

दो अन्य की तलाश में जुटी पुलिस
इसके बाद जीआरपी ने युवती को पकड़ थाने आई और गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर युवती को न्यायालय भेज दिया. पुलिस दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी में प्रयास में जुटी है.

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version