UP News: चालक को आई झपकी, मौत की नींद सो गई दो महिलाओं की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के मऊ सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. शुक्रवार की सुबह यहां हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा स्थित डीह तिलक ठाकुर के पास तेज रफ्तार एक बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई. इस हादसे में जहां दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

गाजीपुर से लौट रहे थे बोलेरो सवार
मिली जानकारी के अनुसार, बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई बलुआ और चकरा गांव निवासी पांच महिलाएं, दो बच्चियों, चालक के साथ गाजीपुर में किसी मठ पर गए थे. शुक्रवार की सुबह सभी गाजीपुर से मऊ होते हुए बलिया जनपद के नगरा जा रहे थे.

खड़े ट्रेलर से टकराई बोलेरो
इसी दौरान करीब सुबह 6:15 बजे मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के डीह तिलक ठाकुर गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे इन महिलाओं की हुई मौत
सड़क पर टहल रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से पुलिस ने आठ घायलों को सीएससी पर भेजा, जहां चिकित्सकों ने राधिका (40 वर्ष) और पार्वती (45 वर्ष) निवासी गोठाई बलुआ को मृत घोषित कर दिया, जब ढाई साल की बच्ची और 18 साल की एक किशोरी सहित अन्य सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. चिकित्सक के अनुसार, चालक धनंजय यादव की स्थिति सामान्य है.

पुलिस ने बताया
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आशंका है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version