UP News: पलटी बेकाबू बोलेरो, दो लोगों की मौत, वन दारोगा सहित पांच घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

महोबाः यूपी के महोबा से सड़क हादसे की खबर आ रही है. इस हादसे में एक महिला सहित जहां दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दरोगा सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात चरखारी कस्बा के मुस्करा मार्ग पर पालीवाल क्रशर के सामने परम लाल प्रजापति की पुत्री गायत्री अपने डेढ़ वर्ष के बेटे के साथ दरवाजे पर बैठी थी, जबकि मोटरसाइकिल सवार पोस्टमैन राजेंद्र निवासी रिवई चरखारी पोस्ट आफिस से ड्यूटी कर गांव जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मारते हुए पलट गई.

इस दुर्घटना में एक महिला सहित एक बोलेरो सवार की मौत हो गई, जबकि वन दारोगा सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

ईरान पर ट्रंप ने कसा आर्थिक शिकंजा, भारत के बासमती निर्यात पर बढ़ा संकट, कारोबारियों की उडी नींद

US-Iran War: ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए ‘ऑपरेशन इकनॉमिक आउटकास्ट’ से भारत के लिए व्यापार, शिपिंग और ऊर्जा...

More Articles Like This

Exit mobile version