UP: आज से प्रदेश में भीषण गर्मी की वापसी, इन जिलों में 9 से 11 जून तक चलेगी लू, चढ़ेगा पारा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather In Up: बीते कई दिनों से यूपी में मौसम में उतार-चढ़ाव का खेल जारी है. इसी बीच अब तपिश भरे दिन लौटेंगे. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में प्रदेश भर में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है. कई जिलों में शरीर के बेचैन करने वाली लू भी चलेगी.

पूरे प्रदेश में रविवार से पारा धीरे-धीरे चढ़ना शुरू होगा. 9 जून से 11 जून के दौरान उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में लू चलने की आशंका है. शनिवार को प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में तपिश तथा तीखी धूप का प्रकोप रहा. वहीं, पूर्वांचल और तराई के कुछ जिलों में सुबह बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चलीं.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

शनिवार को झांसी 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, बांदा, उरई, फतेहपुर और वाराणसी में भी गर्मी का तीखा असर बना रहा. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब मौसम शुष्क रहेगा और तपिश भरे दिनों की वापसी होगी.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 9 जून से गर्म हवाएं चलेंगी. शनिवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की बढ़त के साथ 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान एक डिग्री की बढ़त के साथ 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

ये रहे सर्वाधिक तापमान वाले जिले

फतेहपुर में भी 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. वाराणसी में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. झांसी में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. बांदा में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. उरई में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ.

राजधानी में शनिवार को तपिश और उमस भरी हवा ने परेशान किया. तीखी धूप में कुछ देर तक रुकना मुश्किल हो रहा था. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी. पांच दिन में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. 10 जून को लखनऊ में लू के थपेड़े चलने का पूर्वानुमान है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This