UP: मंगेश यादव एनकाउंटर केस की होगी मजिस्ट्रियल जांच, STF ने किया था ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: बीते दिनों सुलतानपुर कोतवाली देहात में हुए मुठभेड़ में एसटीएफ ने डकैती में वांछित एक लाख के इनामी मंगेश यादव उर्फ कुंभे को ढेर कर दिया था. इस मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच होगी. इसके लिए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने आदेश दिए हैं. जांच लंभुआ एसडीएम विदुषी सिंह करेंगी.

मालूम हो कि 28 अगस्त को सुल्तानपुर कोतवाली नगर के ठठेरी बाजार में सर्राफ भरत जी सोनी के यहां डकैती हुई थी. इस मामले में मंगेश यादव की पुलिस तलाश कर रही थी. इस केस में वांछित एक लाख के इनामी जौनपुर के मंगेश यादव एसटीएफ ने बीते गुरुवार की तड़के मिश्रपुर पुरैना के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया था.

Latest News

बिहार के भरत तिवारी का एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वत: संज्ञान लेने की मांग, दायर हुई याचिका

New Delhi: बिहार के भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में मौत का मामला अब...

More Articles Like This

Exit mobile version