UP: हादसे का शिकार हुई श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली, आठ लोगों की मौत, 43 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: रविवार की देर रात यूपी के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में जहां आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 43 घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रक ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर 61 व्यक्ति ग्राम रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज से जहारपीर गोगाजी के दर्शन के लिए गोगामेड़ (राजस्थान) धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने  ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी. हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

कुछ ही देर में कुछ ही देर में अरनिया थाना पुलिस के साथ ही आसपास की थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. डबल डेकर बनाया गया था. इस हादसे में आठ श्रद्धालुओँ की मौत हो गई, जबकि 43 लोग घायल हो गए. पुलिस ने तत्काल घायलों को उचित माध्यम से कैलाश खुर्जा, सीएचसी जटिया व सीएचसी मुनि अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए भेजा.

अस्पतालों में चल रहा घायलों का इलाज

गम्भीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है. वर्तमान में 10 घायलों का मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ व 10 घायलों का जिला अस्पताल बुलन्दशहर तथा अन्य 23 घायलों का कैलाश अस्पताल खुर्जा में इलाज चल रहा है. घायलों में दो लोगों की स्थिति गम्भीर बनी हुई है. मृतकों में एक बच्चा, दो महिलाएं भी शामिल है.

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

हादसे के बाद डीएम-एसएसपी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और दुर्घटना की जानकारी ली. घटना देर रात 02.10 बजे की बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि थाना अरनिया क्षेत्रान्तर्गत अरनिया बाईपास (बुलन्दशहर-अलीगढ़ बोर्डर) पर एक्सीडेन्ट होने की सूचना प्राप्त हुई थी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल-

ईयू बाबू (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज (ट्रैक्टर चालक), रामबेटी पत्नी सोरन सिंह (65 वर्ष ) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज, चांदनी पुत्री कालीचरण (12 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज, घनीराम (40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज, मोक्षी (40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज, शिवांश पुत्र अजय (06 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज, योगेश पुत्र रामप्रकाश (50 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज और विनोद पुत्र सोरन सिंह (45 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज शामिल हैं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This