UP: सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान सहित दो की मौत, जेल में बंद भाई अली से मिलने आ रहा था झांसी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jhansi Accident: बृहस्पतिवार की सुबह झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. तेत रफ्तार एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद सहित दो की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल गए. घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. वह झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने प्रयागराज से झांसी आ रहा था. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार झांसी-कानपुर हाईवे पर प्रयागराज से झांसी की ओर आ रही थी. इसी दौरान पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया. उसे बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.

हादसे में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद एवं सोनू खान के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. कार सवार अहजम निवासी बादशाही मंडी (प्रयागराज), मोहम्मद जैद निवासी कोतवाली, उमर अहमद निवासी पूरा मुफ़्ती गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं.

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा. एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक सूचना में मृतक की पहचान अतीक अहमद के पुत्र आबान अहमद के रूप में हुई है.

झांसी जेल में बंद  है अतीक अहमद का बेटा अली अहमद 

मालूम हो कि उमेश पाल हत्याकांड और रंगदारी मामलों में आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल में हाई सिक्योरिटी के तहत शिफ्ट किया गया था. नैनी जेल में उसकी बैरक से 1100 रुपये बरामद होने के बाद उसे झांसी भेजा गया था. शिफ्टिंग के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसे झांसी जेल लाया गया था, जहां उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई थी. तब से लेकर अब तक वह झांसी जेल में ही बंद है.

STF से मुठभेड़ में मारा गया था अतीक अहमद का बेटा असद

माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद 13 अप्रैल 2023 को झांसी में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था. उमेश पाल हत्याकांड में वांछित असद पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. थाना बड़ागांव इलाके के पारीक्षा के पास हुई मुठभेड़ में असद और उसके साथी गुलाम ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को ढेर कर दिया था.

Latest News

Palmistry Tips: तर्जनी उंगली पर बने ये निशान बदल सकते हैं आपकी किस्मत, हस्तरेखा शास्त्र में माने गए बेहद शुभ

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार तर्जनी उंगली पर बने कुछ विशेष चिह्न व्यक्ति के स्वभाव, सफलता, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता के संकेत माने जाते हैं. जानिए कौन से निशान शुभ माने गए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version