अमेरिकाः मिशिगन में सिरफिरे ने गोली मारकर की पांच लोगों की हत्या, खुद भी मृत मिला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Michigan Shooting: अमेरिका से दहशत फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां मिशिगन में एक संदिग्ध ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. मिशिगन स्टेट पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को उत्तरी मिशिगन में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाला संदिग्ध तलाशी अभियान के बाद मृत पाया गया. गोलीबारी की इस घटना में एक व्यक्ति घायल है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

वारदात के बाद फरार हुआ संदिग्ध 

मिशिगन की मिसौकी काउंटी स्थित एक घर में शुक्रवार को गोलीबारी की सूचना पर पुलिस पहुंची. वहां अधिकारियों को तीन लोग मृत और एक व्यक्ति घायल मिला. संदिग्ध की पहचान 39 वर्षीय चाड हिकमैन के रूप में हुई, जो पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया था. तलाशी के दौरान जांचकर्ताओं को दूसरे घर में एक और शव मिला.

जंगली इलाके में मिला संदिग्ध का शव

पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान व्हिटलॉक झील के पास एक जंगली इलाके से हिकमैन की गाड़ी मिली, जहां हिकमैन और एक अन्य व्यक्ति मृत पाए गए.

लेफ्टिनेंट एशली मिलर ने कह…

लेफ्टिनेंट एशली मिलर ने कहा कि यह स्थिति समुदाय के लिए बेहद दिल तोड़ने वाली और जांचकर्ताओं के लिए चुनौतीपूर्ण है. पुलिस ने परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी होने के कारण पीड़ितों के नाम, उम्र या लिंग की जानकारी नहीं दी.

Latest News

Shardiya Navratri 2026: अक्टूबर में कब से शुरू होंगे नवरात्र? जानें अष्टमी, नवमी और दशहरा की सही तारीख

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र का पावन पर्व 11 अक्टूबर, रविवार से शुरू होने जा रहा है. मां भगवती...

More Articles Like This

Exit mobile version