US KC-135 Crash: इजरायल-ईरान जंग के बीच इराक में क्रैश हुआ अमेरिकी विमान KC-135

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US KC-135 Crash: ईरान के खिलाफ जंग का आज यानी शुक्रवार को 14वां दिन है. इस बीच अमेरिकी सेना का एक KC-135 स्ट्रैटोटैंकर रिफ्यूलिंग विमान पश्चिमी इराक में क्रैश हो गया. यह घटना गुरुवार को ईरान के खिलाफ चल रहे संयुक्त अमेरिकी-इजरायली सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान हुई.

बयान जारी कर अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा, यह घटना ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान फ्रेंडली एयरस्पेस में हुई, जिसमें दो विमान शामिल थे. एक विमान सुरक्षित उतर गया, जबकि दूसरा दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

बयान में यूएस आर्मी ने बताया

अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह दुर्घटना दुश्मन या फ्रेंडली फायर की वजह से नहीं हुई. यूएस आर्मी ने बताया बचाव अभियान जारी है और अभी तक किसी की भी मौत की खबर नहीं है. बयान से लगता है कि दुर्घटना में दो विमान शामिल थे, जो शायद आपस में टकरा गए या एक-दूसरे के करीब आ गए. बयान में कहा गया है कि दूसरा विमान सुरक्षित रूप से उतर गया.

हमले की जिम्मेदारी ईरान ने ली

उधर, ईरान समर्थित सशस्त्र गुटों के एक समूह इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने पश्चिमी इराक में अमेरिकी सैन्य ईंधन भरने वाले विमान को गिराने की जिम्मेदारी ली है. एक बयान में समूह ने कहा कि उसने ‘अपने देश की संप्रभुता और हवाई क्षेत्र की रक्षा में केसी-135 विमान को मार गिराया है.’

यह अमेरिकी सेना के लिए हाल के दिनों की एक और चुनौती है. ऑपरेशन की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी, जिसमें अब तक कई हादसे हो चुके हैं. 1 मार्च को तीन F-15E फाइटर जेट्स को फ्रेंडली फायर से नुकसान हुआ था, लेकिन सभी पायलट सुरक्षित बच गए थे. पूरे अभियान में सात अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं और 140 घायल हुए हैं.

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version