US Plane Crash: अमेरिका में लैंडिग से पहले गिरा जेट, एक की मौत, तीन दिन में दूसरा विमान हादसा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Plane Crash: अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है. यहां तीन दिन में दूसरा विमान हादसा हुआ है. यह हादसा टेक्सास में हुआ है. इस दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हैं.

रिपोर्टों के अनुसार, लारेडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास निजी सेसना साइटेशन जेट लैंडिंग से पहले नीचे उतरा और पलट गया. इसके बाद उसमें से आग की लपटे निकलनी शुरू हो गईं. घायलों को स्मोक इनहेलेशन हुआ है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि विमान ने काबोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. लैंडिंग से पहले नीचे उतरा था. सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि इसके बाद जेट पलट गया और उसमें आग लग गई. वीडियो में अधिकारियों को विमान के अंदर फंसे यात्रियों को बचाने के लिए कॉकपिट का दरवाजा तोड़ते हुए भी दिख रहा है.

अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि कि विमान में कितने लोग सवार थे. लारेडो पुलिस विभाग ने बताया है कि यह हादसा रात 10 बजे के आसपास हुआ है. जेट हादसे की इस घटना के बाद लूप 20 पर क्लार्क और साउंडर्स के बीच ट्रैफिक को रोक दिया गया है. लारेडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने साफ किया है कि ये एक निजी उड़ान थी. इसके के बारे में कोई और अधिक जानकारी नहीं है.

दुर्घटनाग्रस्त हुए जेट की जानकारी मिली है कि ये एक छोटा सेसना 680 साइटेशन लैटीट्यूड जेट था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर N523QS है.

रविवार को भी हुआ था विमान हादसा

मालूम हो कि स्काईडाइव कैनसस सिटी’ की तरफ से चलाया जा रहा एक विमान रविवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद हादसे का शिकार हो गया था. इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा. हादसा कैनसस सिटी से लगभग 80 मील दक्षिण में बेट्स काउंटी के बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के पास हुआ था. इस दुर्घटना में मारे गए लोगों में एकमात्र भारतीय नागरिक थे.

अधिकारियों ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसौरी में एक स्काइडाइविंग विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसमें मारे गए 12 लोगों में 24 साल का भारतीय तकनीकी विशेषज्ञ साई कार्तिक वर्मा दातला भी शामिल थे.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version