अमेरिकाः अलास्का में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, चार क्रू मेंबर्स घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Alaska Helicopter Crash: अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है. यहां अलास्का (Alaska) राज्य में विमान हादसा हुआ है. अमेरिकी तटरक्षक बल (US Coast Guard) का एक ‘एमएच-60 जयहॉक’ (MH-60 Jayhawk) हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण के दौरान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार चालक दल के सभी चार सदस्य घायल हो गए हैं, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. तटरक्षक बल द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह दुर्घटना सिटका इलाके में स्थित हार्बर माउंटेन के पास हुई.

हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें तत्काल हरकत में आईं. हादसे के ठीक एक घंटे बाद स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:00 बजे बचाव दल मौके पर पहुंच गया. मलबे से सुरक्षित निकाले जाने के बाद घायल चालक दल के चारों सदस्यों को तुरंत इलाज के लिए ‘माउंट एजकुम्बे मेडिकल सेंटर’ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है.

PunjabKesari

Latest News

नहीं रहे चीन के पूर्व PM झू रोंगजी, जबरदस्त आर्थिक तेजी लाने में निभाई थी अहम भूमिका

Former Chinese PM passes away: चीन के पूर्व प्रधानमंत्री झू रोंगजी का 98 साल की उम्र में निधन हो...

More Articles Like This

Exit mobile version