अमेरिका: इडाहो में गोलीबारी, कई लोगों को बनाया निशाना, तीन की मौत, खुद को भी मारी गोली

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Idaho Shooting: अमेरिका से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां इडाहो में पिछले वीकेंड हुए In-N-Out बर्गर के मास शूटिंग का पुलिस ने शुक्रवार को वीडियो जारी किया है. इस हमले में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हुए हैं.

हमले के दौरान पुलिस ने बहादुरी दिखाने वाले एक स्टोर कर्मचारी की खास तारीफ की, जिसने शायद और मौतें होने से रोक दीं. ट्विन फॉल्स पुलिस चीफ मैथ्यू हिक्स ने न्यूज कॉन्फ्रेंस में कहा यहां जो हुआ, वह हिंसक, डरावना और बहुत दर्दनाक था. ये एक नॉर्मल शनिवार की दोपहर होनी चाहिए थी.

ड्राइल-थ्रू विंडो पर जाकर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, 24 साल के चैड विलियम्स ने चार बार ड्राइव-थ्रू विंडो तक जाकर फायरिंग की. इसमें In-N-Out का एक कर्मचारी मारा गया. गोलियां रेस्टोरेंट के अंदर, बाहर, पास की बिजी सड़क और विजिटर्स सेंटर के चार्जिंग स्टेशन तक चलीं. कुल 10 लोगों को गोली लगी.

बाद में विलियम्स ने खुद को गोली मार ली. उसकी बॉडी एक घाटी के पास मिली. अभी तक हमले का मकसद साफ नहीं हो पाया है.

स्टोर कर्मचारी बना हीरो 

वीडियो में दिखा कि शूटिंग के बाद लोग वॉकिंग ट्रेल की ओर भागे. जब विलियम्स भी ट्रेल की ओर बढ़ा तो उसका सामना डिक्स स्पोर्टिंग गुड्स स्टोर के कर्मचारी ब्रैक्सटन स्ट्यूब से हुआ. स्ट्यूब ने हाथ ऊपर कर गनमैन से बात की.

उसने कहा, मेरा एक परिवार है. तुम्हें ये करने की जरूरत नहीं. मैं तुम्हें जो चाहो कहूंगा. चीफ हिक्स ने कहा कि उस नौजवान के लिए, तुम एक हीरो हो. तुम्हारी हिम्मत और धैर्य ने शायद दूसरों को बचने का समय दिया. स्ट्यूब के अनुसार, गनमैन थोड़ा रोया और बोला बस मुझसे दूर हो जाओ और फिर उस पर गोली चलाई जो चूक गई.

पुलिस ने तीन और लोगों की बहादुरी बताई

*ऑफ-ड्यूटी स्टेट ट्रूपर, रेस्टोरेंट के अंदर से विलियम्स पर फायर किया और वर्कर्स को बाहर निकाला.

*पूर्व पुलिस ऑफिसर ए.जे. जेम्स, गोलियों की आवाज सुनकर ड्राइव-थ्रू की तरफ दौड़े और भिड़ंत में घायल हुए.

*एक हथियारबंद आम नागरिक: जिसने जवाबी फायर कर विलियम्स को रेस्टोरेंट से बाहर खदेड़ा.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मारे गए लोगों की पहचान एशले गैरीबे (23 वर्ष), कैलिफोर्निया, डेल शुल्त्ज़ (66), साल्ट लेक सिटी और क्रिस्टोफर क्लाउंच (59 वर्ष), इडाहो के रूप में हुई है.

Latest News

रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव में ड्रोन से हमला, एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत, मकान भी ध्वस्त

Moscow: रूस ने शनिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के क्षेत्र में हमले किए. इन हमलों में...

More Articles Like This