Uttarakhand: श्रीनगर में हादसा, खाई में गिरी कार, दो बच्चों सहित चार की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand: उत्तराखंड से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. इस हादसे में दो बच्चों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई.

खिर्सू-कठुली लिंक मोटर मार्ग पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के श्रीनगर में रविवार को खिर्सू-कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में कार में सवार दो बच्चों सहित चार लोगों जान चली गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों का नाम चालक मनवर, श्रृष्टि, आरुषि और सौम्या बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये सभी एक ही परिवार के थे और कठुली से परसुंडाखाल शादी में जा रहे थे.

एसएसआई सुनील रावत ने बताया
एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी. तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे. पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति सुरक्षित है और दो घायलों को निकाला गया है और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

UPPSC LT Grade Result 2026: यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के 2 विषयों का रिजल्ट जारी, यहां uppsc.up.nic.in से करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने LT Grade शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. यहां जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका.

More Articles Like This