Uttarakhand: टिहरी में हादसा, खाईं में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. उत्तरकाशी जिले के मोरी इलाके से देहरादून जा रही है एक कार टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास खाईं में गिर गई. इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई. 6 लोगों की मौत की पुष्टि नैनबाग तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद ममंगाई ने की है.

बीमार का इलाज कराने जा रहे थे परिजन
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना मंगलवार देर रात की है, लेकिन पुलिस को बुधवार की शाम को हादसे की सूचना मिली. बताया जा रहा है कार में सवार 6 लोग परिवार के एक बीमार सदस्य को लेकर इलाज के लिए देहरादून जा रहे थे.

परिवार के लोगों को नहीं मिल पा रही थी लोकेशन
परिवार के लोगों को रात से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी. इस पर परिजनों को चिंता सताने लगी. इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इस पर सूचना पर पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाईं से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

Latest News

भाजपा संगठन आधारित दल जिसमे कार्यकर्ता एवं विचारधारा महत्वपूर्ण: डॉ. दिनेश शर्मा

लखीमपुर में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने भाजपा को विचारधारा आधारित पार्टी बताते हुए संगठन, कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विस्तार से बात की.

More Articles Like This

Exit mobile version