उत्तराखंडः पिथौरागढ़ में लैंडस्‍लाइड, NH पर कई वाहन फंसे, CM ने दिया निर्देश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Landslide in Pithoragarh: उत्तराखंड लैंडस्‍लाइड की खबर सामने आई है. यहां पिथौरागढ़ में भयानक लैंडस्‍लाइड हो गया. बताया गया है कि यह लैंडस्‍लाइड धारचूला-तवाघाट एनएच पर हुआ है. यहां कई वाहन फंस गए हैं.

बारूदी विस्‍फोट से दरकी पहाड़ी
संयोग अच्छा रहा कि जिस समय भूस्‍खलन हुआ, उस दौरान कोई भी वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. बताया गया कि हाईवे का कार्य कर रही हिलवेज कंपनी ने चट्टान तोड़ने को बारूदी विस्फोट किया. जिसकी वजह से पूरी चट्टान ही दरक गई और भूस्‍खलन हो गया.

सीएम धामी ने मार्ग खोलने के दिए निर्देश
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी भूस्‍खलन का संज्ञान लिया और अधिकारियों को जल्‍द से जल्‍द मार्ग खोलने के निर्देश दिए है. उन्‍होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे पर हुई लैंड स्लाइड से यातायात प्रभावित होने की सूचना मिली है. राहत की खबर यह है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. मलबे को हटाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने के साथ ही जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मार्ग को खोलने के निर्देश दिए गए हैं.

पिथौरागढ़ के डीएम विनोद गोस्‍वामी के मुताबिक
पिथौरागढ़ के डीएम विनोद गोस्‍वामी के मुताबिक, पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे पर हुई लैंड स्लाइड से यातायात प्रभावित हुआ है. मलबे को हटाने के लिए त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं. राहत की बात यह है कि किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है. जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मार्ग को खोलने के निर्देश दिए हैं.

Latest News

08 November 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

08 November 2026 Ka Panchang: : 8 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार...

More Articles Like This