उत्तराखंड में मचा हड़कंप, केदारनाथ, बद्रीनाथ और CM धामी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand News: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, चारधाम यात्रा के प्रमुख धार्मिक स्थल केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी ये धमकी दी गई है. देहरादून, मसूरी और हरिद्वार से जुड़े अधिकारियों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं.

सघन चेकिंग अभियान चलाया गया

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद देहरादून, मसूरी और हरिद्वार समेत कई जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस ने बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से  संदिग्ध स्थान की. मंदिर, रेलवे स्टेशन, बस अड्‍डे जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में तलाशी अभियान जारी है. हालांकि, पुलिस को अभी तक कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली.

सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है Uttarakhand News

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है. भारी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. ऐसे में मंदिरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यात्रा मार्ग, धर्मशाला, होटल जैसी जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरत रही

ईमेल मिलने के बाद से ही साइबर टीम जांच में जुट गई है और जल्द से जल्द धमकी भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही. शुरुआती जांच में ये आशंका जताई जा रही कि ये किसी की शरारत हो सकती है. हालांकि, पुलिस इस मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरत रही.

धमकियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की धमकियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि पहले भी कई संस्थानों को ईमेल के जरिए बम धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें बाद में कुछ मामलों को अफवाह या फर्जी पाया गया. 

ये भी पढ़ें- फतेहपुरः जमीनी विवाद में रिश्ते का खून, बहन की डोली के बाद उठी भाई की अर्थी

Latest News

Aaj Ka Rashifal: निर्जला एकादशी पर बन रहे अत्यंत प्रभावशाली राजयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 25 June 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This